
महराजगंज: जनपद के अपर एसडीएम ट्रेनी के ड्राइवर पर फरेंदा थाने में एक महिला से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने नौकरी के नाम पर आरोपी ड्राइवर पर पैसा भी लेने का आरोप लगाया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आरोपी फरेंदा एसडीएम के ड्राइवर पर तैनाती के दौरान पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र की एक महिला से लगभग एक वर्षो से फोन पर परेशान करता था।
साथ ही साथ पीड़िता ने छेड़खानी का भी आरोप लगाते हुए अपने शिकायती पत्र में कहा है कि नौकरी दिलवाने के नाम पर एक लाख पचास हजार रुपये भी ले लिया है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी के छेड़खानी से उसके वैवाहिक जीवन में कटुता आ गई है।
पीड़िता की शिकायत पर फरेंदा थाने में ड्राइवर के खिलाफ अपराध संख्या 0282/2024 के तहत 354,406 और 354 (ख) की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Published : 21 September 2024, 11:27 AM IST
Topics : case Maharajganj SDM driver अपर एसडीएम ट्रेनी छेड़खानी ड्राईवर पुरन्दरपुर थाना फरेंदा थाने मुकदमा वैवाहिक जीवन