हिंदी
जयपुर: जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में एक कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है।
थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि गत दो जून को विलायत हुसैन ने कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के नाम पर 50 लाख की ठगी करने वाले देहरादून निवासी नितम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420,406 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
इस संबंध में मंत्री महेश जोशी ने आरोपों को नकारते हुए कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।
Published : 9 June 2023, 9:13 PM IST
Topics : कैबिनेट मंत्री जयपुर झोटवाड़ा थाना दर्ज महेश जोशी मामला
No related posts found.