महराजगंज: वन दारोगा समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा, जानिए पूरा कारनामा

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाने पर पकड़ी रेंज में तैनात वन दारोगा पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। डाइनामाइट न्यूज पर जानिए पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 March 2024, 12:08 PM IST
google-preferred

महराजगंजः जनपद के नौतनवा थाने में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे पीड़ित महिला के पति, सास, ननद समेत कुल सात लोगों पर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया।

नौतनवा निवासी पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर पुलिस को ससुरालियों के कारनामों को विस्तार से बताया। जानकारी के मुताबिक पति नौतनवा थाने क्षेत्र के पकड़ी रेंज में वन दारोगा के पद पर तैनात है। 

यह लगाए गंभीर आरोप 
पीड़िता के पिता शिवानंद पाण्डेय पुत्र कृष्ण नरायन पाण्डेय निवासी सरोजिनी नगर नौतनवा ने पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं।

तहरीर के माध्यम से उसका कहना है कि मैंने अपनी बेटी श्रद्धा की शादी 6 फरवरी 2022 को तरंग तिवारी पुत्र स्व. राधेश्याम तिवारी निवासी निराला नगर वार्ड नंबर 13 नपा आनंदनगर, महराजगंज के साथ की थी। दहेज में कार व नगदी मिलाकर कुल 13 लाख रूपए नगद कैश भी दिया।

करीब छह लाख रूपए के जेवर देने के बाद भी पुत्री के ससुराल वाले शादी के कुछ बाद ही और दहेज की मांग करने लगे। पुत्री का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते हुए एक फ्लैट, पांच लाख नगद व सोने की चेन लेकर आने का दबाव बनाया। और ससुराल वाले तलाक की बात करने लगे। जब मुझे इसकी जानकारी हुई तो पुत्री को लेकर घर चला आया। जहां कुछ दिनों बाद पुत्री ने एक बच्चे को जन्म दिया।

4 नवंबर 2023 को दिन में करीब 11 बजे तरंग तिवारी अपने साथियों के साथ आकर जान से मारने की धमकी देने लगा। मेरी पुत्री की मानसिक स्थिति काफी बिगडने पर मुझे थाने पर शिकायत करने को मजबूर होना पड़ा है। 

दर्ज हुआ केस
नौतनवा थाने पर पीड़िता के पिता शिवानंद पाण्डेय की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया है।

निराला नंबर वार्ड नंबर 13, आनंदनगर महराजगंज के निवासी पति तरंग तिवारी पुत्र स्व. राधेश्याम, देवर उमंग तिवारी, सास सरोज देवी पत्नी स्व. राधेश्याम, आजाद तिवारी पुत्र घनश्याम तिवारी, अर्चना तिवारी पत्नी आजाद तिवारी, उषा तिवारी पत्नी घनश्याम तिवारी, घनश्याम तिवारी पिता अज्ञात पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 1860 के तहत 498 ए, 504, 506 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत धारा 3 व 4 का केस दर्ज किया है।