
फरेन्दा (महराजगंज): जनपद के फरेन्दा थाना क्षेत्र के एक गांव मे एक 7 वर्षीय बालक के साथ अप्रकृतिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप पीड़ित के ही गांव के दो लड़को पर है, जिनके खिलाफ फरेन्दा थाने मे मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपियों पर अपराध संख्या 328/24 की धारा 137(2) 351 (2) 5M/6 पास्को एक्ट व 67À आईटी एक्ट मे दर्ज किया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़के छोटे लड़के के साथ अप्रकृतिक कृत्य का रिल भी बना रहे थे।
इस संबंध मे थानाध्यक्ष फरेन्दा प्रशांत कुमार पाठक का कहना है कि जांच चल रही है जल्द ही दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।
Published : 4 November 2024, 8:01 PM IST
Topics : case Maharajganj raping Reel अप्राकृतिक दुष्कर्म गांव नाबालिक फरेंदा मुकदमा रिल