हिंदी
ठाणे: ठाणे जिले के नवी मुंबई में एक बढ़ई की हत्या के प्रयास के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना 17 मार्च को सानपाड़ा में एक निर्माण स्थल पर हुई थी।
अधिकारी ने कहा, 'निर्माण स्थल पर काम करने वाला बढ़ई अपने गृह नगर जाना चाहता था, इसलिए उसने अपनी महीने की मजदूरी मांगी तो उसके पर्यवेक्षक व तीन अन्य लोगों ने उसपर हमला कर दिया। आरोपी ने उसे निर्माण स्थल की तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।’’
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Published : 23 March 2023, 10:33 AM IST
No related posts found.