हिंदी
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रसूलपुर थाना पुलिस टीम ने आगरा से चोरी कर कबाड़ी के बेचने लाई गई कार सहित वाहन चोर गिरोह के 03 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर द्वारा रसूलपुर क्षेत्र में वाहन चोर बदमाशों के होने की जानकारी शनिवार को मिली थी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को एक चोरी की कार के साथ पकड़ लिया गया ।
पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि यह कार उन्होंने आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से विगत 23 जनवरी को चोरी की थी जिसकी सौदा फिरोजाबाद के कबाड़ी जीशान से 41हजार रुपए में की गई थी ।
जीशान ने छह हजार रुपए पहले दे दिए गए थे ,बाकी के 35 हजार रुपए लेने के लिए शनिवार को आए थे । इसी दौरान पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया जबकि जीशान मौके से भागने में कामयाब रहा है । (वार्ता)
Published : 29 January 2023, 6:17 PM IST
Topics : आगरा उत्तर प्रदेश गिरफ्तार पुलिस फिरोजाबाद बदमाश रसूलपुर थाना वाहन चोर
No related posts found.