हिंदी
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश): जिले के खतौली थाना क्षेत्र के बुआदा गांव के पास शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टककर मार दी। घटना में दोपहिया सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार खतौली थाने के प्रभारी संजीव कुमार के मुताबिक, मृतकों की पहचान इफ्तखा हुसैन (25), नवाब हुसैन (23) और मलिका (21) के रूप में हुई है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब ये तीनों ईद का त्यौहार मनाने के बाद अपने गांव लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस बीच, कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published : 23 April 2023, 11:29 AM IST
No related posts found.