हिंदी
महराजगंज: शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में कैमरा मैन को गोली लग गई है जिसका इलाज जारी है। डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सदर कोतवाली के बरवा विद्यापति गांव में तिलक समारोह के दौरान कैमरा मैन राजू मंच पर चढ़ कर वीडियो ग्राफी बना रहा था तभी किसी ने हर्ष फायरिंग किया और कैमरा मैन के कोहनी के नीचे गोली लग गई। जिससे कैमरा मैन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जिला अस्पताल में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह और शहर कोतवाल आनंद गुप्ता ने निरीक्षण कर घटना पर नजर बनाए हुए है। इस घटना पर एएसपी ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि जानकारी जुटाई जा रही है जल्द ही अपडेट बताया जाएगा।
इस संबंध में शहर कोतवाल आनंद गुप्ता ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। मिलता है तो जानकारी दिया जायेगा।
Published : 2 February 2024, 12:17 AM IST
Topics : ASP अस्पताल कैमरा मैन महराजगंज लगी गोली हर्ष फायरिंग हालत गंभीर
No related posts found.