नई दिल्लीः राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण में आज 43 नेताओं ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंत्रियों को शपथ दिलाई है।
– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारायण तातू राणे, सर्बानंद सोनोवाल को केंद्रीय मंत्री पद की शपथ दिलाई।
– डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राज कुमार सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
– हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला ने राष्ट्रपति भवन में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई।
– डॉ. वीरेंद्र कुमार ने शपथ ली। ये सातवीं बार लोकसभा चुनाव जीतकर आए हैं. पहले भी कुमार केंद्र सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं।
– जेडीयू कोटे से बिहार के आरसीपी सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. ये पूर्व आईएएस अधिकारी रहे हैं।
– अश्विनी वैष्णव ने भी कैबिनेट मंत्री के रीप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। वैष्णव अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में पीएम के निजी सचिव रहे हैं।
– लोजपा (पारस गुट) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
– मोदी सरकार में खेल राज्य मंत्री किरेन रिजिजू को प्रोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
– ऊर्जा राज्यमंत्री रहे आर के सिंह यानी राजकुमार सिंह को प्रोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उन्होंने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
– केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी प्रमोशन हुआ है। उन्हे भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
– गुजरात के भावनगर जिले के निवासी मनसुख मंडाविया ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मोदी सरकार में ये राज्यमंत्री हैं। इनका भी प्रमोशन किया गया है।
– बीजेपी के महासचिव और राज्यसभा सदस्य भूपेंद्र यादव को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। कई राज्यों में विधान सभा चुनावों में इन्होंने उल्लेखनीय काम किया है।
– गुजरात से आने वाले पुरुषोत्तम रुपाला का भी प्रमोशन हुआ है। ये पहले केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री थे।
– जी किशन रेड्डी मौजूदा सरकार में गृह राज्य मंत्री थे। इन्हें भी प्रमोशन दिया गया है। रेड्डी ने 14वें नंबर पर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
– केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को भी प्रमोट किया गया है. उन्होंने 15वें कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
– उत्तर प्रदेश से पंकज चौधरी ने सबसे पहले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली। वो महाराजगंज लोकसभा सीट से छठी बार सांसद बने हैं।
– मिर्जापुर से अपना दल की सांसद अनुप्रिया सिंह पटेल की मोदी सरकार में दोबारा एंट्री हुई है। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है।
– आगरा से सांसद एसपी सिंह बघेल को भी राज्यमंत्री बनाया गया है।
– मशहूर उद्योगपति और निर्दलीय चुनाव जीतने वाले राजीव चंद्रशेखर को भी राज्यमंत्री बनाया गया है।
– कर्नाटक से दूसरे चेहरे के रूप में शोभा करंदलाजे को राज्य मंत्री बनाया गया है। ये कर्नाटक बीजेपी की उपाध्यक्ष रही हैं।
– उत्तर प्रदेश के जालौन से बीजेपी सांसद भानु प्रताप वर्मा ने भी राज्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।
– गुजरात से आने वाली दर्शना विक्रम को राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
– नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी को भी राज्यमंत्री बनाया गया है। ये लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की अध्यक्ष हैं।
– झारखंड के कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी को भी केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है।
– कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले ए नारायणस्वामी को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।
– उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज से मई 2014 से बीजेपी के सांसद हैं। इन्हें भी केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है।
– उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट को भी राज्यमंत्री बनाया गया है। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
– बीजेपी के राज्यसभा सदस्य बीएल वर्मा को भी राज्यमंत्री बनाया गया है।
– उत्तर प्रदेश के खीरी लोकसभा से सांसद अजय कुमार को भी राज्यमंत्री बनाया गया है।
– गुजरात से आने वाले देवूसिंह चौहान को भी राज्यमंत्री बनाया गया है।
– कर्नाटक से भगवंत खुबा को भी राज्यमंत्री बनाया गया है।
– त्रिपुरा पश्चिम से सांसद प्रतिमा भौमिक को राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई।
– पश्चिम बंगाल के बांकुरा से बीजेपी सांसद डॉ. सुभाष सरकार ने भी राज्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।
– महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद भागवत कराड को राज्यमंत्री बनाया गया है।
– मणिपुर से ताल्लुक रखने वाले डॉ. आर के रंजन सिंह को भी राज्यमंत्री बनाया गया है।
– डॉ. भारती प्रवीण पवार ने भी राज्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।
– ओडिशा के रहने वाले विशेश्वर टुडू को भी राज्यमंत्री बनाया गया है।
– पश्चिम बंगाल के बनगांव से पहली बार लोकसभा सांसद बने शांतनु ठाकुर को भी राज्यमंत्री बनाया गया है।
– गुजरात के रहने वाले डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई को बी राज्यमंत्री बनाया गया है।
– जॉन बारला पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से पहली बार सांसद चुने गए हैं. इन्हें भी राज्यमंत्री बनाया गया है।
– तमिलनाडु के डॉ. एल मुरुगन को भी राज्यमंत्री बनाया गया है।