नागरिकता संशोधन कानून: सुरक्षा के चलते लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद

नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के विरोध में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास के आसपास प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर लाेक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकासी गेट बंद हैं।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 December 2019, 4:57 PM IST

नई दिल्ली:  नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के विरोध में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास के आसपास प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर लाेक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकासी गेट बंद हैं।

दिल्ली मेेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) सूूत्रों ने बताया कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस से मिले परामर्श के बाद लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकासी द्वार बंद कर दिए गए हैं। यहां ट्रेन भी नहीं रूक रही है। (वार्ता)

Published : 
  • 27 December 2019, 4:57 PM IST