हिंदी
उन्नाव: उन्नाव जिले के औरास क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को सुबह घने कोहरे के बीच एक बस, आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई जिससे उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि एक वॉल्वो बस गुजरात के राजकोट से नेपाल जा रही थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जिले के औरास क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के बीच बस एक ट्रक से पीछे से जा टकराई।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में बस सवार तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है
सिंह के मुताबिक, बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे में घायल छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Published : 9 January 2023, 12:14 PM IST
Topics : आगरा लखनऊ उन्नाव चार की मौत ट्रक बस
No related posts found.