हिंदी
प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मृत्यु हो गयी तथा उनके परिवार की दो सदस्य घायल हो गयीं।
पुलिस ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीगंज कस्बे के शिवदयाल गंज के पास शनिवार सुबह एक कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनोज सिंह (39) और उसके बेटे शिवम (आठ) को मृत घोषित कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस हादसे में मनोज की पत्नी सीमा (34) और बेटी सपना (10) गम्भीर रूप से घायल हो गयी हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है और कार चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं।
Published : 27 May 2023, 4:11 PM IST
No related posts found.