Bureaucracy: यूपी में कई वरिष्ठ IAS के तबादले, मोनिका गर्ग बनीं APC और एम देवराज बने ACS नियुक्ति

उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर कई शीर्ष आईएएस अफसरों के तबादले कर दिय गये हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 August 2024, 4:07 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी (Uttar Pradesh Bureaucracy) से जुड़ी बड़ी खबर आपको हर बार डाइनामाइट न्यूज बताता रहा है। इसी क्रम में हम आपको एक और बड़ी खबर दे रहे हैं। यूपी में सोमवार को बड़े स्तर पर कई शीर्ष आईएएस (Senior IAS) अफसरों के तबादले कर दिये गये हैं। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक आईएएस मोनिका गर्ग (IAS Monika Garg) को नया APC बनाया गया है। जबकि एम देवराज (M Devraj) नियुक्ति विभाग के नए ACS बनाए गए है।

तबादलों की सूची 

1)    मोनिका गर्ग को APC नियुक्ति बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भी बना रहेगा। 

2)    एम देवराज को नया ACS नियुक्त किया गया। उनके पास तकनीकी शिक्षा भी रहेगा।  

3)    बीना मीणा को महिला कल्याण और बाल विकास विभाग से हटा दिया गया है। बीना मीणा के पास आबकारी, गन्ना और आयुष विभाग बना रहेगा। 

4)    लीना जौहरी को प्रमुख सचिव बाल विकास पुष्टाहार की जिम्मेदारी दी गई है। वे महिला कल्याण की भी प्रमुख सचिव होंगी।

5)    रवींद्र कुमार को प्रमुख सचिव कृषि बनाया गया है।

6)    रवींद्र नायक को प्रमुख सचिव पशुधन बनाया गया है। रवींद्र नायक प्रमुख सचिव सचिवालय भी बने रहेंगे। 
 

Published : 
  • 12 August 2024, 4:07 PM IST