
नई दिल्ली: केंद्रीय नौकरशाही में शुक्रवार को कई आईएएस अफसरों के तबादले और नियुक्तियां की गई है। 1996 बैच के सीनियर आईएएस फैज अहमद किदवई को नागरिक उड्डयन का नया महानिदेशक (DGCA) नियुक्त किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस फैज अहमद किदवई अब तक कृषि मंत्रालय के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात थे।
मध्य प्रदेश के ही 1998 बैच के आईएएस आकाश त्रिपाठी को अब ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। अभी तक वो MyGov के सीईओ के पद पर कार्यरत थे।
झारखंड कैडर के 1998 बैच के आईएएस कमल किशोर सोन को जल शक्ति मंत्रालय में जल जीवन मिशन, पेयजल और स्वच्छता विभाग में अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह पद संयुक्त सचिव के स्थान पर अपग्रेड कर दिया गया है।
1999 बैच के आईएएस अशुतोष अग्निहोत्री को अब भारतीय खाद्य निगम (FCI) में चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। अभी तक वो गृह मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थे।
1989 बैच की CSS शुभा ठाकुर को अब गृह मंत्रालय के अंतरराज्यीय परिषद सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। अभी तक वे कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थी।
विशेष अपग्रेडेशन
इसके अलावा कैबिनेट समिति ने एक पद को व्यक्तिगत रूप से अपग्रेड करने का निर्णय लिया।
1999 बैच के आईएएस विनय कुमार को अब अतिरिक्त सचिव के स्तर पर अपग्रेड किया गया है। अभी तक वो सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे।
संबंधित मंत्रालयों को सूचना जारी
इन सभी नियुक्तियों और पदोन्नतियों की जानकारी संबंधित मंत्रालयों और अधिकारियों को जारी कर दी गई है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति के इस निर्णय से संबंधित विभागों में कार्यक्षमता और नेतृत्व को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 3 January 2025, 5:15 PM IST
Topics : Ashutosh Agnihotri Bureaucracy CMD DGCA Faiz Ahmed ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist