हिंदी
नयी दिल्ली: मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने का भाव 116 रुपये उछलकर 62,295 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर फरवरी आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 116 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,295 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,371 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों के मुताबिक, प्रतिभागियों ने अपनी मौजूदा स्थिति बनाए रखने को तरजीह दी है जिससे सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।
डाइनामाइट संवाददाता के अनुसार वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.40 प्रतिशत बढ़कर 2,041.20 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव पर पहुंच गया।
Published : 10 January 2024, 4:26 PM IST
No related posts found.