Site icon Hindi Dynamite News

Bulli Bai: खास वर्ग की महिलाओं के खिलाफ अपमान की हरकत पर पुलिस का एक्शन शुरू, FIR दर्ज, Twitter से मांगी ये जानकारी

Bulli Bai नाम से एक ऐप के जरिये खास वर्ग महिलाओं के खिलाफ नफरत फैलाने और उन्हें टारगेट किये जाने को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर पुलिस ने एक केस भी दर्ज कर लिया है।पढ़िये पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bulli Bai: खास वर्ग की महिलाओं के खिलाफ अपमान की हरकत पर पुलिस का एक्शन शुरू, FIR दर्ज, Twitter से मांगी ये जानकारी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर Bulli Bai नामक एक ऐप के जरिये खास वर्ग की महिलाओं को टारगेट और उनके खिलाफ नफरत फैलाने के मामले को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन में जुट गई है। दिल्ली पुलिस ने एक महिला पत्रकार की शिकायत पर इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मुबई पुलिस ने भी इस मामले को लेकर एक एफआईआर दर्ज की है। इस ऐप पर मुस्लिम महिलाओं को लेकर गंदी बातें लिखी जा रही हैं। पुलिस ने स ऐप के डवलेपर्स को लेकर भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही ट्विटर से भी पुलिस ने कुछ अहम जानकारियां मांगी हैं।

Bulli Bai ऐप को लेकर शिकायत और बढ़ते विवाद के बाद एक्शन में आई दिल्ली पुलिस ने GITHUB Bulli Bai मामले में ट्विटर से कंटेंट हटाने की मांग की है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने ट्विटर से उस अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी है, जिसने सबसे पहले 'बुल्ली बाई' को लेकर ट्वीट किया था। इन जानकारियों के बाद पुलिस Bulli Bai के मुख्य सोर्स और डेवलेपर्स तक पहुंचेगी। 

महिलाओं ने शिकायत की है कि इस घटिया प्लेटफॉर्म पर उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई लोगों ने ट्विटर के जरिए इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है। एक महिला पत्रकार की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला पत्रकार की शिकायत पर धारा 509 के तहत केस दर्ज किया। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस से मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

दिल्ली के अलावा मुंबई पुलिस ने भी इस मामले में एक एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने GITHUB से भी बुल्ली बाई बनाने वाले के बारे में जानकारी मांगी है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की साइबर यूनिट को ट्रांसफर किया जा रहा है।

Exit mobile version