हिंदी
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नगर निगम के एक बर्खास्त लिपिक द्वारा नदी की जमीन पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिये गुरुवार काे बुलडोजर चलाया गया।
बर्खास्त लिपिक श्रीराम पर तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार सहित कई लोगों से नौकरी के नाम पर पैसों की ठगी करने के भी आरोप लगे हैं। हाल ही में नगर आयुक्त द्वारा उक्त लिपिक को बर्खास्त किया गया था।
नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गुरुवार को बर्खास्त लिपिक की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया। (वार्ता)
Published : 4 November 2022, 12:00 PM IST
No related posts found.