हिंदी
नोएडा: बिसरख थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बिसरख के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के चिपयाना के पास शनिवार रात को अंकित (23) ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अंकित बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना अंतर्गत सिकरी गांव का निवासी था।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अंकित के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Published : 28 May 2023, 2:04 PM IST
No related posts found.