हिंदी
बुलंदशहर: नरोरा थाना क्षेत्र के दिल्ली-बदायूं हाईवे पर यात्रियों से भरी तेज़ रफ़्तार रोडवेज बस के पेड़ से टकराने के कारण दो यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों में कुछ की स्थिति नाजुक है।
यह दर्दनाक सड़क हादसा रतनपुर गाँव के पास हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गये। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद राहत और बचाव के कार्य शुरू किया गये।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डिबाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
Published : 13 June 2018, 11:48 AM IST
No related posts found.