
बुलन्दशहर: स्वाट टीम और बीबीनगर पुलिस ने रामपाल हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। रामपाल की हत्या के आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवम ने ही रामपाल की निर्मम तरीके से हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी शिवम ने रामपाल के शरीर पर चाकू से 16 वार किये थे। रामपाल अक्सर शिवम की पत्नी के बारे में गलत कमेंट करता था। इसी कारण आरोपी ने रामपाल की हत्या की साजिश रची।
पुलिस के मुताबिक हत्याकांड वाली रात शिवम और रामपाल ट्यूबवेल पर बैठे थे। तभी रामपाल ने शिवम की पत्नी पर गलत कमेंट किया। जिसके बाद नाराज शिवम ने धारदार हथियार से रामपाल की हत्या कर दी।
पुलिस ने पूछताछ के बाद हत्यारोपी से आला कत्ल भी बरामद कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Published : 2 June 2024, 6:48 PM IST
Topics : accused Bulandshahr police Rampal murder case आरोपी खुलासा गिरफ्तार पुलिस बुलन्दशहर रामपाल हत्याकांड