हिंदी
बुलंदशहर: नगर कोतवाली पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को उसके भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवती शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी करती थी औऱ इस मामले में उसकी भाई भी युवती का साथ देता था। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों भाई-बहनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी न्यूज पेपर के माध्यम से शादी का विज्ञापन देकर युवकों को अपना शिकार बनाते थे। शादी के बाद नकदी, गहने व कीमती चीजों पर हाथ सफा करके दोनों भाई-बहन रफूचक्कर हो जाते थे।
पुलिस को आरोपियों के पास से 1 लेपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 5 अलग बैंकों की पासबुक, 19 नई जीन्स, 5 जोड़े नए लेडिज सूट, 30 हजार की नकदी और लाखों के आभूषण बरामद किए।
Published : 25 June 2018, 6:12 PM IST
No related posts found.