
बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के कोतवाली देहात के गांव अकबरपुर के पास गंभीर हादसा गो गया। जहां इलेक्शन ड्यूटी में दिल्ली जा रही महिला सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक महिला सिपाही अपने पति के साथ दिल्ली जा रही थी। तभी दोनों पति- पत्नी हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में महिला सिपाही का पति भी घायल है।
इस हादसे के बाद पुलिस ने महिला सिपाही का शव पीएम के लिए मोर्चरी भेजा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
Published : 26 May 2024, 9:35 AM IST
Topics : Accident Bulandshahr constable dies female उत्तर प्रदेश बुलंदशहर महिला मौत सिपाही