
नयी दिल्ली: लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज, 1 फरवरी 2024 को लोकसभा में देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री के तौर पर ये निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का लगातार छठा बजट पेश करेंगी।
यह भी पढ़ें: नारीशक्ति का सामर्थ्य बढ़ाने के लिए हर स्तर पर हो रहा काम
आज, 1 फरवरी को संसद में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश करेंगी। सुबह 11 बजे से बजट भाषण शुरू हो जाएगा। बजट को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस साल अंतरिम बजट कई मायनों में अहम है।
यह भी पढ़ें: बुजुर्गों से जुड़े गैर-सरकारी संगठनों की सरकार से बजट में अधिक समावेशी उपायों की मांग
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दरअसल, इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं। इसलिए यह पूर्ण बजट नहीं होगा, ऐसे में सभी की नजरें टिकी हैं कि निर्मला सीतारमण के पिटारे से आम जनता को क्या राहत मिलेगी।
Published : 1 February 2024, 8:59 AM IST
Topics : finance minister Interim Budget Loksabha Nirmala Sithraman अंतरिम बजट निर्मला सीतारमण पेश लोकसभा वित्त मंत्री