Site icon Hindi Dynamite News

BSP ने फ‍िरोजाबाद लोकसभा सीट पर खोले पत्ते, मायावती ने सत्येंद्र जैन सोली का ट‍िकट काट इस द‍िग्‍गज नेता पर खेला दांव

यूपी की फ‍िरोजाबाद लोकसभा सीट पर बसपा के टिकट को लेकर चल रही अटकलें गुरुवार को समाप्त हो गईं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
BSP ने फ‍िरोजाबाद लोकसभा सीट पर खोले पत्ते, मायावती ने सत्येंद्र जैन सोली का ट‍िकट काट इस द‍िग्‍गज नेता पर खेला दांव

फिरोजाबाद: लोकसभा चुनाव के ल‍िए फ‍िरोजबाद सीट पर बसपा ने अपने पत्ते खोल द‍िए हैं। इस सीट पर बसपा के टिकट को लेकर चल रही अटकलें गुरुवार को समाप्त हो गईं। पार्टी ने पूर्व में घोषित प्रत्याशी सत्येंद्र जैन सोली का टिकट काटकर पूर्व मंत्री चौधरी बशीर को प्रत्याशी बनाया है।

चौधरी बशीर ने गुरुवार को नामांकन पत्र भी खरीद लिया। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार वरुण और मंडल कोऑर्डिनेटर ज्ञान सिंह भी मौजूद रहे। चौधरी बशीर ने बताया कि वह शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे।

भाजपा ने ठाकुर व‍िश्वदीप स‍िंह पर लगाया दांव

भाजपा ने फिरोजाबाद सीट पर ठाकुर विश्वदीप सिंह पर दांव लगाया है। विश्वदीप सिंह के पिता ठाकुर बृजराज सिंह 1957 से 1962 तक सेसोपा से सांसद रहे हैं। ठाकुर विश्वजीत सिंह ने इससे पहले 2014 में लोकसभा का चुनाव बहुजन समाज पार्टी से लड़ा था। जिसमें वह तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 1,18,909 वोट मिले थे। उस चुनाव में सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को जीत मिली थी। उन्हें 5 लाख से अधिक वोट मिले थे। इस बार भी अक्षय यादव सपा से प्रत्याशी हैं।

Exit mobile version