हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सरकार मेडिकल साइंस के विद्यार्थियों को विशेषज्ञता देने के साथ-साथ मेडिकल साइंस उद्योग की जरूरतों को पूरा करने के लिए दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू) ने दो नये जॉब ओरिएंटेड कोर्स बीएससी बायोमेडिकल साइंस एवं बीएससी नर्सिंग की शुरुआत की हैं।
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की स्थितियों में हेल्थ केयर मैनपॉवर, स्पेशलाइज्ड पेशेंट सपोर्ट सर्विसेज विशेष रोगी और मेडिकल के क्षेत्र में प्रबंधन की मांग बढ़ी है।
ऐसे में ये कोर्सेज मेडिकल साइंसेज के स्टूडेंट को स्पेशलाइज्ड स्किल्स देंगे और उनके लिए नौकरी की संभावनाओं को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि डीपीएसआरयू समय की जरूरतों के अनुसार इन कोर्सेज में बदलाव भी करेगा। (यूनिवार्ता)
Published : 9 May 2022, 5:04 PM IST
Topics : B Sc Biomedical Science DPSRU डीपीएसआरयू दिल्ली दिल्ली सरकार नर्सिंग बायोमेडिकल साइंस मेडिकल साइंस उद्योग
No related posts found.