दिल्ली में हैवानियत, दरिंदे ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक व्यक्ति ने पांच साल की एक बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 10 April 2023, 7:16 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक व्यक्ति ने पांच साल की एक बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना आठ अप्रैल की है, जब बच्ची के माता-पिता काम के लिए बाहर गए थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि माता-पिता के बाहर चले जाने के कारण बच्ची अपनी घरेलू सहायिका के कमरे में उसके बेटे के साथ खेलने चली गई थी। उसी दौरान घरेलू सहायिका का पति वहां आया और अर्द्धनग्न अवस्था में बच्ची के सामने अपने निजी अंग दिखाए।

अधिकारी ने बताया कि लड़की ने बाद में घटना की जानकारी मां को दी जिसके बाद मां ने पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत वसंत कुंज दक्षिण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र निवासी 42 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

 

Published : 
  • 10 April 2023, 7:16 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement