हिंदी
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति का सिर मिला जबकि 36 घंटे पहले नौ किलोमीटर दूर उसका धड़ पाया गया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का धड़ रविवार शाम को इचाक थाना क्षेत्र के लोटवा जंगल में पाया गया था। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने कहा कि काफी खोजबीन के बाद सिर नौ किमी दूर पद्मा थाना क्षेत्र के एक जंगल में मिला।
इचाक पुलिस थाने के अधिकारी कुमार शिवाशीष ने कहा कि सिर को जांच के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। धड़ को पहचान के लिए पहले ही अस्पताल के शवगृह में रखवाया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Published : 12 July 2023, 12:55 PM IST
No related posts found.