‘हर्ष फायरिंग’ में दुल्हन के चचेरे भाई की मौत, खुद के ही भाई ने चलाई थी गोली

जिले के मर्का थाना क्षेत्र के चिटहा पुरवा गांव में एक विवाह समारोह के दौरान की गई कथित ‘हर्ष फायरिंग’ में दुल्हन के एक चचेरे भाई की मौत हो गयी।

Updated : 17 June 2019, 6:42 PM IST
google-preferred

बांदा: जिले के मर्का थाना क्षेत्र के चिटहा पुरवा गांव में एक विवाह समारोह के दौरान की गई कथित ‘हर्ष फायरिंग’ में दुल्हन के एक चचेरे भाई की मौत हो गई। बताया जाता है कि यह ‘हर्ष फायरिंग’ दुल्हन के एक अन्य चचेरे भाई ने की थी।

थानाध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन ने सोमवार को यहां बताया ‘‘चिटहा पुरवा में रविवार को गुलाब सिंह की बेटी मंटोरिया की शादी हो रही थी। द्वारचार के दौरान दुल्हन के चचेरे भाई बलदाऊ ने किसी की दोनाली बन्दूक से खुशी में फायर कर दिया। गोली डीजे की धुन में नाच रहे दुल्हन के ही एक अन्य चचेरे भाई छोटू सिंह (22) को लगी, जिससे उसकी मौत हो गयी ।’’ 

उन्होंने बताया ‘‘आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।’’ (भाषा)

Published : 
  • 17 June 2019, 6:42 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement