हिंदी
नई दिल्ली: लड़कों और लड़कियों की राष्ट्रीय जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप सितंबर में आयोजित की जाएगी जिसमें दोनों वर्गों में 16-16 टीम भाग लेंगी।
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) कि मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार डॉ बी सी राय ट्रॉफी के लिए लड़कों और लड़कियों की जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन भुवनेश्वर में किया जाएगा।
सभी 16 टीम को चार ग्रुप में बांटा जाएगा जिसमें प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।
लड़कों की प्रतियोगिता 5 से 15 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी जबकि लड़कियों की प्रतियोगिता 20 सितंबर से शुरू होगी और फाइनल 30 सितंबर को खेला जाएगा।
Published : 19 July 2023, 8:12 AM IST
Topics : आयोजित चैंपियनशिप जूनियर राष्ट्रीय सितंबर
No related posts found.