हिंदी
मेरठ: टीम इंडिया तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि भुवनेश्वर की शादी उनके बचपन की दोस्त नूपुर नागर से हो रही है। भुवनेश्वर की शादी में वीआईपी, वीवीआईपी और पैतृक गांव बुलंदशहर के लुहारली से कई रिश्तेदार शामिल होंगे जो उनकी शादी में चार चॉद लगाएंगे।। बुधवार को होटल ब्रॉडवे-इन में भुवनेश्वर की मेहंदी की रस्म संपन्न हुई जिसमें उनके बचपन के दोस्त और तमाम रिश्तेदार शामिल हुए।
बता दें कि कुछ महीने पहले भुवनेश्वर कुमार ने मेरठ की नुपुर नागर से सगाई कर ली है। इस बात का खुलासा भुवनेश्वर कुमार ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके दी साथ ही कैप्शन में लिखा कि मिलिए मेरी बेटर-हाफ नुपुर नागर से।
नोएडा में जॉब करती हैं भुवनेश्वर की मंगेतर नुपुर
नुपुर ने नोएडा से बीटेक की पढ़ाई पूरी की और वह फिलहाल नोएडा में ही जॉब कर रही हैं। अपने चार भाई-बहनों में नुपुर सबसे छोटी हैं। उनकी दो बड़ी बहनों व भाई की शादी हो चुकी है।
Published : 23 November 2017, 9:38 AM IST
Topics : गेंदबाज टीम इंडिया नूपुर नागर भुवनेश्वर कुमार शादी
No related posts found.