हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म "राजी" के बाद आर्मी जॉइन करेंगी। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का नया गाना- ऐ वतन.. लॉन्च हुआ। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट समेत डायरेक्टर मेघना गुलजार भी मौजूद थीं।
इस मौके पर आलिया से पूछा गया कि उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार के लिए कैसे ट्रेनिंग ली। इसका जवाब देते हुए आलिया ने बताया कि 'मुझे टेक्निकल ट्रेनिंग भी लेनी पड़ी। आर्मी ऑफिसर्स जिस तरह कोड लैंग्वेज में बात करते हैं, वह सब सीखा। इसलिए मुझे लगता है कि फिल्म राजी के बाद मैं आर्मी भी जॉइन कर सकती हूं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
Published : 21 April 2018, 12:54 PM IST
Topics : आर्मी जॉइन आलिया भट्ट बॉलीवुड राजी
No related posts found.