लोकप्रिय अभिनेता शशि कपूर का निधन

डीएन ब्यूरो

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म भूषण समेत कई सम्मानों से नवाजे गये हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

शशि कपूर (फाइल फोटो)
शशि कपूर (फाइल फोटो)


मुंबई: हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 79 साल के थे। उन्होंने कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। शशि कपूर को हिंदी सिनेमा में उत्कृष्ठ योगदान और अभिनय के लिये पद्म भूषण, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शशि कपूर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर शशि को श्रद्धांजलि दी। 

शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को हुआ था। शशि कपूर ने अपने करियर की शुरूआत 1944 में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर के नाटक 'शकुंतला' से शुरू किया था। उन्होंने फिल्मों में भी अपने एक्टिंग की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। शशि को यश चोपड़ा ने फिल्म 'धर्मपुत्र' के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता एंट्री कराई थी। शशि कपूर ने अपने करियर में 160 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। शशि कपूर का असली नाम बलवीर राज कपूर था।

शशि कपूर की पत्नी जेनिफर की मौत 1984 में कैंसर से हुई थी। जेनिफर की मौत के बाद शशि कपूर काफी अकेले रह रहे थे। बाद में उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी और बीमारी के कारण उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को हुआ था। 

 










संबंधित समाचार