हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और एक्टर करण वाही की आनेवाली फिल्म 'हेट स्टोरी 4' का पहला गाना रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल है 'आशिक बनाया आपने'। गाने में उर्वशी के बोल्ड और हॉट लुक को देखने के बाद आपके पसीने छूट जायेंगे।

यह गाना साल 2005 में आई एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आशिक बनाया आपने' के टाइटल सॉन्ग का रीमेक है। इस गाने में उर्वशी के साथ करण वाही भी दिखाई दे रहे हैं। गाने के नए वर्जन को हिमेश रेशमिया की आवाज के साथ ही तनिष्क बाग्ची ने कंपोज किया है और नेहा कक्कड़ ने गाया है।
बता दें कि हिमेश रेशमिया का गाना 'आशिक बनाया आपने' काफी धूम मचा चुकी है। इस गाना को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह एकबार फिर से लोगों के बीच धूम मचाने के लिए रहा है।
Published : 31 January 2018, 5:17 PM IST
No related posts found.