Wajid Khan RIP: बॉलीवुड को हमेशा के लिये छोड़ गये वाजिद खान, सितारों ने इस तरह जताया शोक

बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान के निधन से बॉलीवुड को बड़ी झटका लगा है। इंडस्ट्री के सितारों सितारों ने साजिद के निधन पर गहरा शोक जताया। पढियें, पूरी खबर..

Updated : 1 June 2020, 11:40 AM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने शोक जताया।

संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान के सलीम मर्चेंट ने ट्वीट किया, "साजिद-वाजिद फेम के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। अल्लाह परिवार को ताकत दे। आप बहुत जल्दी चले गए यह हमारी बिरादरी के लिए एक बड़ा नुकसान है। मैं हैरान हूं और टूट गया हूं।"

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद खान के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है, "बहुत बुरी खबर, वाजिद खान भाई के बारे में एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। हमेशा मुस्कुराता, बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। तुम मेरी सोच एवं प्रार्थना में हो।"

 

प्रीति जिंटा ने लिखा, "मैं उन्हें दूसरी मां का भाई कहती थी। अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली होने के अलावा वह बहुत सभ्य और मधुर थे। मैं इतनी दुखी हूं कि मैं प्रिय वाजिद को गुडबाय भी नहीं बोल सकी। मैं हमारे साथ के सेशन को हमेशा याद रखूंगी।"

गायिका हर्षदीप कौर भी उनके निधन पर काफी दुखी हैं।उन्होंने लिखा, "वाजिद खान के परिवार वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। अभी भी विश्वास नहीं कर पा रही कि वे इस दुनिया में नहीं रहे। हमेशा उन्हें मुस्कुराते और आनंदित होते हुए देखा। संगीत जगत को बड़ा नुकसान।"

गायक सोनू निगम ने साजिद-वाजिद के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, "मेरे भाई वाजिद खान हमें छोड़कर चले गए।"

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट किया, "वाजिद भाई आप सबसे अच्छे इंसान थे। हमेशा मुस्कुराते रहते थे। हमेशा गाते रहते थे। उनके साथ हर संगीत सत्र यादगार रहा। आप सच में बहुत याद किए जाएंगे वाजिद भाई।"

अभिनेता वरुण धवन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "वाजिद खान भाई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीब थे। वह आसपास रहने वाले सबसे सकारात्मक लोगों में से एक थे। हम आपको याद करेंगे वाजिद भाई। संगीत के लिए धन्यवाद।"

गायक मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा, "हम सभी के लिए बहुत दुखद समाचार। सबसे प्रतिभाशाली गायक और संगीतकार जिन्होंने इतने हिट दिए हैं मेरे बड़े भाई वाजिद खान हमें छोड़कर चले गए। अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे।"(वार्ता)

Published : 
  • 1 June 2020, 11:40 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement