Site icon Hindi Dynamite News

इस मूवी में पहली बार डबल रोल करने जा रहे रणबीर कपूर..

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर आने वाली इस मूवी में डबल रोल निभाते नजर आयेंगे। रणबीर अपने करियर में पहली बार इस मूवी में डबल रोल करने जा रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
इस मूवी में पहली बार डबल रोल करने जा रहे रणबीर कपूर..

मुंबई: बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर आने वाली फिल्म शमशेरा में डबल रोल निभाते नजर आयेंगे। रणबीर कपूर ने अभी तक कभी डबल रोल नहीं किया है। रणबीर अपने करियर में पहली बार डबल रोल करने जा रहे हैं।

फिल्म शमशेरा में रणबीर एक डकैत के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर, पिता और बेटे दोनों किरदार खुद ही निभा रहे हैं। रणबीर दोनों किरदारों की शूटिंग साथ कर रहे हैं।फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा कर रहे हैं। इससे पहले करण अग्निपथ जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।

 

फिल्म शमशेरा की कहानी ब्रिटिश राज के समय की है। शमशेरा में दिखाया गया है कि एक डकैत किस तरह से आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेता है और अपने हक के लिए लड़ता है।शमशेरा में रणबीर के अलावा संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम किरदार में दिखेंगे।शमशेरा अगले साल 30 जुलाई को रिलीज हो सकती है। (वार्ता)

Exit mobile version