हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनास को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। अब प्रिंयका अपने हॉटनेस को लेकर एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं।हाल ही में प्रियंका ने मैक्सिम मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। वो इस मैगजीन के कवर पेज पर दिखाई देने वाली है। इस फोटोशूट में वो काफी हॉट और हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं। प्रिंयका का यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
मैक्सिम मैगजीन ने प्रियंका को `हॉटेस्ट वुमेन ऑन द प्लेनेट` का टाइटल दिया गया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका अपने बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में आई हैं वो इससे पहले भी अपने बोल्ड और हॉट लुक की वजह से चर्चाओं में आ चुकी हैं।

प्रियंका फिल्म भारत को लेकर भी चर्चाओं में हैं। इस मूवी में उनके अपोजिट बॉलीवुड के दबंद सलमान खान नजर आने वाले हैं।
Published : 30 June 2018, 12:59 PM IST
Topics : प्रियंका चोपड़ा फोटोशूट बॉलीवुड मैक्सिम मैगजीन हॉट
No related posts found.