Bollywood: सामने आई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी मालती मैरी की पहली दिवाली की तस्वीरें, इंटरनेट पर हुई वायरल

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी मालती मैरी की पहली दिवाली तस्वीरें खूब धूम मचा रही हैं। इन तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं।

Updated : 26 October 2022, 6:33 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: मनोरंजन की दुनिया के पावर कपल कहे जाने वाले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी मालती मैरी एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई है। 

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी मालती मैरी की पहली दिवाली तस्वीरें खूब धूम मचा रही हैं। इन तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं।

इन वायरल तस्वीरों में प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती के साथ पूजा करते और दिवाली की सेलिब्रेशन करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों में मालती का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा हैं। लेकिन फिर से फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

फैंस के साथ तस्वीरों शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, " कृतज्ञता से भरे दिल से सभी को प्यार, शांति और समृद्धि मिले ऐसी दुआ करती हूं। मैं आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देती हूं। क्षमा करें, मुझे थोड़ी देर हो गई है। मिस यू @ siddharthchopra89।"

बता दें कि, प्रियंका फरहान अख्तर की अगली फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। इसमे वो वह आलिया और कैटरीना कैफ के साथ काम करेंगी। इसके अलावा, उनकी कैटी पैरी में सिटाडेल और इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी का भी हिस्सा है।

Published : 
  • 26 October 2022, 6:33 PM IST

Related News

No related posts found.