Site icon Hindi Dynamite News

Bollywood: प्रग्नेंट भारती सिंह ने Oo Antava गाने पर मिथुन संग बनाया वीडियो, फिर की लाखों की डिमांड

टीवी की लफ्टर क्वीन भारती सिंह वैसे तो हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। लेकिन इस बार वो अपनी एक वीडियों और डिमांड को लेकर चर्चा में है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bollywood: प्रग्नेंट भारती सिंह ने Oo Antava गाने पर मिथुन संग बनाया वीडियो, फिर की लाखों की डिमांड

नई दिल्ली: लफ्टर क्वीन भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली है। इसके बाद भी वो लगातार काम कर रही है। हाल ही में उन्होंने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक वीडियो बनाया है। जिसमें वो फिल्म 'पुष्पा' के आइटम सॉन्ग Oo Antava पर डांस करती दिखाई दे रही हैं।  

भारती का ये वीडियो टीवी रियलिटी शो हुनरबाज के स्टेज का है। जहां भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया शो को होस्ट करते है। इस शो के जज की कुर्सी पर परिणीति चोपड़ा, मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर बैठे हुए हैं। इस शो पर भारती हमेशा जजों और कंटेस्टेंट को छेड़ती और उनके साथ मस्ती मजाक करते हुए दिखाई देती हैं।

शो के जजों के साथ मस्ती करने की अपनी आदत के चलते ही भारती ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक इंस्टा रील वीडियो बनाया। जिसमें भारती सॉन्ग Oo Antava पर मिथुन को छेड़ती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही भारती सिंह ने अपने इस इंस्टा रील को बेचने का ऐलान किया है। 

भारती सिंह ने अपने इंस्टा रील्स के लिए मेकर्स से 15 लाख रुपये की डीमांड की है।  सोशल मीडिया पर भारती सिंह का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आप ये वीडियो कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर देख सकते है।

Exit mobile version