Bollywood News: मोगैंबो का किरदार निभायेंगे शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान सिल्वर स्क्रीन पर मोगैंबो का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 February 2020, 4:45 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान सिल्वर स्क्रीन पर मोगैंबो का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अमिताभ ने मुहूर्त को लेकर किया दिलचस्प ट्वीट

बॉलीवुड में चर्चा है कि निर्देशक अली अब्बास जफर जल्द ही वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म मिस्टर इंडिया का रीमेक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका होगी। अली अब्बास मिस्टर इंडिया को एक फ्रेश स्प‍िन ऑफ और कॉन्टेंपररी सेटअप देने की सोच रहे हैं।

चर्चा है कि फिल्म के निर्माता रणवीर से अनिल कपूर के रोल के लिए संपर्क कर रहे हैं। वहीं मोगैंबो के रोल के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया गया है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट के बारे में शाहरुख की ओर से कोई कंफर्मेशन नहीं मिली है लेकिन रणवीर को यह रोल पसंद आया है और वह अनिल कपूर के रोल के लिए एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें: बेटों को फिल्मों में लॉन्च करने को लेकर माधुरी ने कही ये बात

गौरतलब है कि बोनी कपूर निर्मित और शेखर कपूर निर्देशित मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर ने टाइटल किरदार निभाया था। फिल्म में श्रीदेवी ने भी अहम भूमिका निभायी है। मोगैंबो के किरदार को अमरीश पुरी ने जीवंत कर दिया था।  (वार्ता)

Published :  17 February 2020, 4:45 PM IST