ट्विटर पर एक यूजर ने उड़ाया करण का मजाक, तो करण ने प्यार से धो डाला..

सोशल मीडिया में सेलेब्स को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार यह ट्रोलिंग हद से ज्यादा बढ़ जाती है। फिल्ममेकर करण जौहर के साथ भी इस बार कुछ ऐसा ही हुआ। हालांकि जौहर ने सभी को बेबाक जवाब दिया।

Updated : 24 April 2017, 5:17 PM IST
google-preferred

मुंबई: फिल्म मेकर करण जौहर को लेकर कई तरह के ट्रॉल होते रहते हैं। ऐसे ट्रॉल पर करण आम तौर पर जवाब देते नहीं दिखाई देते। वहीं हाल ही में करण के एक इंटरव्यू को लेकर ट्रॉल करने वाले एक फॉलोअर पर करण ऐसे बरसे कि सुर्खियों में आ गए। करण ने इस शख्स को ऐसा जवाब दिया कि इसके बाद वो कुछ बोल नहीं सका और इस तरह करण ने सुर्खियां भी बटोर लीं। वहीं करण के इस जवाब के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

दरअसल ट्विटर पर एक व्यक्ति द्वारा 'छक्का' कहे जाने का करारा जबाव देते हुए करण ने  कहा कि उन्हें उम्मीद है कि छक्का कहने वाला शख्स जल्द ही ठीक हो जाएगा। एक पत्रकार के साथ करण के इंटरव्यू वाले विडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा कि ‘एक छक्का दूसरे छक्के का इंटरव्यू ले रहा है’। 

यूजर को करारा जवाब देते हुए करण ने ट्वीट किया कि मैं उम्मीद करता हूं कि आप जल्द ठीक हो जाएंगे। अपनी दवाइयां लेना न भूलें।

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब ट्विटर पर करण का मजाक उड़ाया जा रहा है। सेरोगेसी की मदद से पिता बने करण ने इससे पहले भी एक इंटरव्यू में कहा था कि ट्विटर पर  कई बार उनका मजाक उड़ाया जा चुका है। 

Published : 
  • 24 April 2017, 5:17 PM IST

Related News

No related posts found.