हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, वरूण धवन, आदित्य रॉय कपूर व एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म कलंक का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। यह टीजर बहुत ही शानदार है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।
वरुण धवन की आवाज में पहले डायलॉग से टीजर की शुरुआत होती है. वरुण कहते हैं, "कुछ रिश्ते कर्जों की तरह होते हैं. जिन्हें निभाना नहीं, चुकाना पड़ता है।" मूवी में वरुण के किरदार का नाम जफ़र है। आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म में देव चौधरी का रोल निभाया है। वहीं संजय दत्त के किरदार का नाम बलराज चौधरी है।
इस पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्देशन अभिषेक बर्मन ने किया है जो इससे पहले करण जौहर के लिए '2 स्टेट्स' बना चुके हैं।
Published : 12 March 2019, 3:07 PM IST
No related posts found.