
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की वेबसीरीज महारानी 2 का टीजर रिलीज हो गया है। हुमा कुरैशी एक बार फिर ओटीटी पर ‘महारानी’ बनकर लौटने को तैयार हैं। राजनीति से प्रेरित इस सीरीज के पहले पार्ट को लोगों खूब पसंद किया था।
जिसके बाद से ही इसके दूसरे पार्ट को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।हुमा पिछले काफी समय से वेब सीरीज ‘महारानी’ के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं।
महारानी 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है।मुख्यमंत्री के रोल में हुमा एक बार फिर दमदार दिख रही हैं। महारानी 2 को रविंद्र गौतम ने निर्देशित किया है। हुमा कुरैशी ने वेब सीरीज महारानी 2 के टीजर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
'महारानी' में हुमा कुरैशी एक अलग ही अवतार में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक ग्रामीण घरेलू महिला रानी भारती की भूमिका निभाई थी, जो राजनीति तक का सफर तय करती है। इस वेब सीरीज की कहानी मुख्य रूप से बिहार की राजनीति पर आधारित है। (वार्ता)
Published : 16 July 2022, 6:35 PM IST
Topics : bollywood Huma Qureshi Maharani 2 web series टीजर रिलीज बॉलीवुड महारानी 2 वेब सीरीज हुमा कुरैशी