हिंदी
मुंबई: डायरेक्टर प्रोडयूसर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले शुक्रवार को इस फिल्म का एक डायलॉग प्रोमों रिलीज किया गया है। इस प्रोमों में एक्टर रणवीर सिंह का एक बेहद खतरनाक लुक सामने आया है।
30 सेकेंड के इस वीडियों में रणवीर सिंह का बेहद खतरनाक लुक सामने आया है। इस वीडियों में रजा मुराद की भी झलक देखने को मिल रही है। इस मूवी में राजा मुराद जलालुद्दीन खिलजी के किरदार में हैं जो भारत में खिलजी राजवंश के पहले राजा थे। उन्होंने 1290 से 1296 तक भारत पर राज किया था। उनका कत्ल उनके भतीजे अलाउद्दीन खिलजी ने सत्ता के लोभ में कर डाला था। इस टीजर में अलाउद्दीन खिलजी के दिल दहला देने वाले डायलॉग्स देखने और सुनने को मिल रहे हैं।
बता दें कि फिल्म 'पद्मावत अपनी रिलीज को लेकर काफी समय से विवादों में घिरी है। करनी सेना ने इस मूवी में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
Published : 20 January 2018, 11:15 AM IST
No related posts found.