हिंदी
मुंबई: फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने बुधवार को अपनी लोकप्रिय एक्शन फ्रेंचाइजी 'डॉन' की तीसरी फिल्म बनाने का संकेत दिया। अख्तर ने इंस्टाग्राम पर नए प्रोजेक्ट के बारे में एक पोस्ट जारी किया। इससे पहले , उन्होंने जिन्होंने ‘डॉन’ की शाहरुख खान अभिनीत दो फिल्मों का निर्देशन किया था
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार 'डॉन' की थीम पर एक टैगलाइन में लिखा गया 'एक नए युग की शुरुआत' । 'डॅान' फ्रेंचाइजी की शुरुआत अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा अमिताभ बच्चन अभिनीत, 1978 की इसी नाम की फिल्म के अधिकार खरीदने के बाद हुई। अमिताभ अभिनीत फिल्म की पटकथा अनुभवी लेखक जोड़ी जावेद अख्तर और सलीम खान ने लिखी थी।
पहली 'डॉन' 2006 में रिलीज़ हुई और इसका दूसरा भाग 2011 में आया। दोनों में ही शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा जोनास मुख्य भूमिका में थे। सिधवानी ने मई में बताया था कि ‘डॉन’ के तीसरे भाग की पटकथा अभी तैयार की जा रही है।
उन्होंने पीटीआई भाषा को बताया ‘‘ जब तक मेरे साथी (अख्तर) इसे लिखना समाप्त नहीं कर लेते, हम कुछ नहीं करेंगे। अभी, वह पटकथा पूरी करने के चरण में हैं और यहां तक कि हम सब भी 'डॉन' देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’’ ऐसी खबरें भी हैं कि आने वाली इस फिल्म में मुख्य कलाकार नए होंगे।
Published : 8 August 2023, 5:58 PM IST
Topics : don Don Series hint Third Film डॉन तीसरी फिल्म फरहान अख्तर फिल्म निर्माता मुंबई लोकप्रिय एक्शन फ्रेंचाइजी
No related posts found.