हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अनेक' के प्रमोशन में बिजी है। इसी बीच उन्होंने देश के सभी नागरिकों से खास अपील की है। आयुष्मान ने लोगों से भारत की सभी भाषाओं को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करने के लिए है।
बता दें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' भारत में फैले भाषा विवाद के मुद्दे पर पूरा प्रकाश डालती है। ऐसे में आयुष्मान खुराना ने देश के सभी नागरिको अपील की है कि वो भारत की सभी भाषाओं को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करें।
फिल्म प्रमोशनल के दौरान आयुष्मान ने कहा कि "हम वास्तव में एक भाषा को सबसे आगे नहीं रख सकते...भारत ऐसा देश नहीं है। अनेक से मिलकर ये एक भारत बना है। हमारे पास कई भाषाएं, कई धर्म, क्षेत्र, समुदाय और जातियां हैं। प्रत्येक भाषा समान रूप से महत्वपूर्ण और खास है। हमें अपने राष्ट्र की प्रत्येक भाषा को समान महत्व देना चाहिए और बिना किसी शर्त के पूरे सम्मान के साथ उसे स्वीकार करना चाहिए।"
Published : 25 May 2022, 2:22 PM IST
Topics : Ayushman Khurana Bollywood actor Film Anek Special Appeal आयुष्मान खुराना फिल्म अनेक फिल्म प्रमोशन बॉलीवुड एक्टर
No related posts found.