
नयी दिल्ली: रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज के 16 दिन के अंदर दुनियाभर में कुल 817.36 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक दिसंबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयाली में रिलीज हुई थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ‘एनिमल’ के प्रोडक्शन हाउस ‘टी सीरीज’ ने ‘एक्स’ पर फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े साझा किए। ‘टी सीरीज’ ने लिखा, ‘‘बॉक्स ऑफिस पर एनिमल का जादू बरकरार है। फिल्म 16 दिन में दुनियाभर में 817.36 करोड़ रुपये कमा चुकी है।’’
फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, सुरेश ओबेरॉय और प्रेम चोपड़ा ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
Published : 17 December 2023, 4:13 PM IST
Topics : एनिमल कमाई नयी दिल्ली फिल्म फिल्म निर्माता रणबीर कपूर