‘पद्मावत’ विवाद से डरी दीपिका ने लिया यह चौंकाने वाला फैसला

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ लंबे विवादों के बाद 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म रिलीज के बाद दापिका ने एक बड़ा फैसला लिया है। जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 29 January 2018, 5:28 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ लंबे विवादों के बाद 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज के बाद दापिका ने एक बड़ा फैसला लिया है। 

इस फिल्म के विवाद से दीपिका को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मूवी के विवाद से दीपिका इतनी परेशान हो गई है उन्होंने कभी ऐतिहासिक फिल्म न करने का फैसला लिया। 

एक इवेंट में जब दीपिका से पूछा गया कि क्या वो आगे भी इस तरह की फिल्में करेंगी? इस बात का जवाब देते हुए दापिका ने कहा कि इतना होने के बाद वो कभी भी ऐतिहासिक फिल्म में काम करना नहीं चाहेंगी। 

वहीं जब दापिका से यह पूछा गया कि फिल्म पद्मावत उनका फेवरेट सीन क्या था। इसके जवाब में दीपिका ने बताया कि मुझे खिलजी और रावल के बीच हुई लड़ाई बहुत पसंद है। मैंने दो लीडिंग स्टार्स के बीच ऐसा एक्शन सीक्वेंस पहले कभी नहीं देखा था। दोनों ऐसे झगड़ रहे थे जैसे रियल लाइफ में झगड़ रहे हैं। 

Published : 
  • 29 January 2018, 5:28 PM IST

Related News

No related posts found.