हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की तारीख पक्की हो गई है। सोनम अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी करने वाली हैं। खबरों के मुताबिक सोनम कपूर इस साल जून में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली है।

बता दें कि सोनम अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कहीं न कहीं स्पॉट हो ही जाती है साथ ही वो सोशल मीडिया पर आनंद के साथ नजर आती ही रहती है। इन दोनों की शादी की अफवाहें कई बार आ चुकी है।

बताया जा रहा है कि सोनम-आनंद, विराट और अनुष्का की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं और दोनों लंदन में शादी करें। वैसे सोनम की शादी को लेकर अभी तक सोनम और उनके परिवार वालों ने कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया हैं।
बता दें कि सोनम फिलहाल अपनी आनेवाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर काफी बिजी चल रही है। खबर है कि इस मूवी के रिलीज होने के बाद वो आनंद के साथ शादी के बंधन में बधने वाली है।
Published : 24 March 2018, 1:53 PM IST
Topics : आनंद अहूजा बॉलीवुड ब्वॉयफ्रेंड शादी सोनम कपूर
No related posts found.