देवरिया में बारातियों से भरी बोलेरो पेड़ से जा टकराई, सात की मौत..कई जख्मी

उत्तर प्रदेश के देवरिया में बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Updated : 13 March 2019, 12:32 PM IST
google-preferred

देवरिया: उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि खोराराम गांव निवासी महेंद्र के पुत्र की बारात मंगलवार को सलेमपुर क्षेत्र के सोहनपुर के टोले गांव में गयी थी। कुछ लोग बारात में शामिल होकर रात में ही बोलेरो से अपने गांव वापस आ रहे थे। इस बीच रूद्रपुर रोड़ पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बोलेरो करीब रात बारह बजे के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराने के कारण सात लोगों की मृत्यु हो गयी।

इस हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गये हैं। मृतकों में चार लोगों की पहचान सचिन, बहादुर, शिवपूजन और दलसिंगार के रूप में हुई है। तीन मृतकों की पहचान अभी तक नही हो पायी है। हादसे में गम्भीर रूप से घायल राम खेलाडी, कन्हैया और दीप नरायन को डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। 

Published : 
  • 13 March 2019, 12:32 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement