अज्ञात महिला का शव तालाब में मिला, हत्या की आशंका

जिले के बसई डांग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला की लाश तालाब में उतराई पाई गई। महिला के पैर बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Updated : 23 June 2023, 8:45 PM IST
google-preferred

धौलपुर: जिले के बसई डांग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला की लाश तालाब में उतराई पाई गई। महिला के पैर बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।

बसई डांग थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि धौलपुर-जयपुर राजमार्ग पर स्थित निभी के तालाब में एक महिला की लाश होने की सूचना मिली थी। महिला की पहचान ना होने पर आसपास के लोगों को बुलाया गया।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में महिला की फोटो को धौलपुर जिले के साथ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस के साथ साझा किया गया है।

महिला के शव को पहचान के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस अधिकारी ने महिला की बीती रात को ही हत्या किये जाने का शक जताया है। हत्या के बाद शव के पैर बांधकर उसे ताल में फेंका दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

 

Published : 
  • 23 June 2023, 8:45 PM IST

Related News

No related posts found.